Skip to main content

समास किसे कहते है। इसके भेद या प्रकार [Who says Samas? Its distinction or type]

समास किसे कहते है। इसके भेद या प्रकार। (Who says Samas? Its distinction or type)


हेलो दोस्तों आज मैं आपको समास की परिभाषा बताऊंगा जोकि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि आप इन्हें पढ़ेगे तो आपको अच्छे अंक आने की संभावना रहती है। तो अब समास शुरू करते है–विकिपीडिया
समास किसे कहते है। इसके भेद या प्रकार
समास किसे कहते है। इसके भेद या प्रकार


समास किसे कहते है? या परिभाषा  
समास का शाब्दिक अर्थ होता है छोटा रूप। अथार्त जब दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर जो नया शब्द बनता है उस शब्द को समास कहते हैं।         
समास को दूसरे शब्दों में कहा जाए तो,
                                जहाँ पर कम-से-कम शब्दों में अधिक से अधिक अर्थ को प्रकट किया जाए वह समास कहलाता है।        


समास की रचना में दो पद होते हैं, पहले पद को पूर्वपद कहा जाता है और दूसरे पद को "उत्तरपद" कहा जाता है। इन दोनों से जो नया शब्द बनता है वो समस्त पद कहलाता है।


समास के निम्न उदाहरण है–  

  • देशभक्त           –           देश का भक्त 
  • राजपुत्र           –            राजा का पुत्र 
  • घुड़सवार         –          घोड़े पर सवार
  • चरणकमल       –         कमल के सामान चरण
  • रसोईघर          –           रसोई के लिए घर

समास विग्रह – सामासिक शब्दों के बीच के सम्बन्ध को स्पष्ट करने को समास विग्रह कहते हैं। विग्रह करने के बाद सामासिक शब्द गायब हो जाते हैं इसे समास विग्रह कहते है।
अथार्त 
जब समस्त पद के सभी पद अलग-अलग किये जाते हैं उसे समास-विग्रह कहते हैं।

उदाहरण –
माता–पिता = माता और पिता।

समास के भेद या प्रकार निम्न है।

समास किसे कहते है। इसके भेद या प्रकार
समास किसे कहते है। इसके भेद या प्रकार
1) द्वंद्व समास

2) बहुव्रीहि समास

3) कर्मधारय समास

4) द्विगु समास

5) तत्पुरुष समास

6) अव्ययीभाव समास

        • हार्डवेयर समान की लिस्ट

        • पहेली का सही जवाब दो

समास के प्रकार की परिभाषा–

1) द्वंद्व समास – जिस पूरे पद में दोनों पद प्रधान हों तथा दोनों पदों को मिलाते समय और, अथवा आदि योजक लुप्त हो जाएँ वह समास द्वंद्व समास कहलाता है।

उदाहरण–  

राजा–रंक                =           राजा और रंक
अन्न–जल                 =           अन्न और जल
अपना-पराया             =          अपना और पराया

2) बहुव्रीहि समास – जिस समास के पूरे पदों में से कोई भी पद प्रधान नहीं हो तथा दोनों पद मिलकर तीसरे पद की और संकेत करते हैं वह समास बहुव्रीहि समास कहलाता है।

उदाहरण–

त्रिलोचन              –           तीन आँखों वाला
दशानन्द              –             दस हैं आनन जिसके
गजानन्द              –             गज से आनन वाला

3) कर्मधारय समास – वह समास जिसका पहला पद विशेषण तथा दूसरा पद विशेष्य होता है "या" एक पद उपमान एवं दूसरा उपमेय होता है उसे कर्मधारय समास कहते है।    

उदाहरण–

चरणकमल         =         कमल के समान चरण
नीलगगन            =         नीला है जो गगन
चन्द्रमुख             =          चन्द्र जैसा मुख

4) द्विगु समास – वह समास जिसका पूर्व पद संख्यावाचक विशेषण होता है तथा पूरा पद समूह का बोध कराए उसे द्विगु समास कहते हैं।

उदाहरण–

शताब्दी           –            सौ सालों का समूह
पंचतंत्र            –            पांच तंत्रों का समाहार
दोपहर             –            दो पहरों का समाहार
सप्ताह            –            सात दिनों का समूह

5) तत्पुरुष समास – यह वह समास होता है जिसमें उत्तरपद प्रधान होता है या प्रथम पद गौण होता है एवं उत्तर पद की प्रधानता होती है उसे तत्पुरुष समास कहते है।

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं? 

12 वी वालो को मिलेगा लैपटॉप

12 वालों को लैपटॉप कितने प्रतिशत पर मिलेगा

लैपटॉप योजना किसने शुरू की


उदाहरण–

मूर्ति को बनाने वाला        -           मूर्तिकार
शाक को खाने वाला        -            शाकाहारी
खुद को मारने वाला।         -          आत्मघाती
काल को जीतने वाला       -           कालजयी
राजा को धोखा देने वाला   -          राजद्रोही
मांस को खाने वाला।         -            मांसाहारी

6) अव्ययीभाव समास – वह समास जिसका प्रथम पद अव्यय हो एवं उसके संयोग से पूरे पद भी अव्यय बन जाए उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं। अव्ययीभाव समास में पूर्वपद प्रधान होता है।

अव्यय – जिन शब्दों पर लिंग, काल,कारक,आदि शब्दों से भी कोई प्रभाव न हो जो अपरिवर्तित ही बने रहे उन्हें अव्यय कहलाते हैं।

उदाहरण–

यथामति :–         मति के अनुसार
प्रतिदिन   –     दिन-दिन
समास से सम्बन्धित कुछ Important वस्तुनिष्ट प्रश्न 

1]  निम्नांकित में कौन-सा पद अव्ययीभाव समास है ? 
अ] गृहागत
ब] आचारकुशल
स] प्रतिदिन✔️
द] कुमारी 

2] जिस समास में उत्तर-पद प्रधान होने के साथ ही साथ पूर्व-पद तथा उत्तर पद में विशेषण विशेष्य का संबंध भी होता है, उसे कौन सा समास कहते हैं ? 
अ] बहुव्रीहि
ब] कर्मधारय✔️
स] तत्पुरुष
द] द्वन्द्व

3] निम्नलिखित में से एक शब्द में द्विगु समास है, उस शब्द का चयन कीजिए ? 
अ] आजीवन
ब] भूदान
स] सप्ताह✔️
द] पुरुषसिंह

4] किस समास के दोनों शब्दों के समानाधिकरण होने पर कर्मधारय समास होता है ? 
अ] तत्पुरुष✔️
ब] द्वन्द्व
स] द्विगु
द] बहुव्रीहि

5] किसमें सही सामासिक पद है ? 
अ] पुरुषधन्वी
ब] दिवारात्रि✔️
स] त्रिलोकी
द] मंत्रिपरिषद


6] परमेश्वर में कौन-सा समास है ?
अ] द्विगु
ब] कर्मधारय✔️
स] तत्पुरुष
द] अव्ययीभाव

7] अनायास में कौन-सा समास है ?
अ] नञ्✔️
ब] द्वन्द्व
स] द्विगु
द] अव्ययीभाव


8] इनमें से द्वन्द्व समास का उदाहरण है?  
अ] पीताम्बर
ब] नेत्रहीन
स] चौराहा
द] रुपया-पैसा✔️

9] दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को क्या कहते हैं ?
अ] संधि
ब] समास✔️
स] अव्यय
द] छंद

10] समास का शाब्दिक अर्थ होता है
अ] संक्षेप✔️
ब] विस्तार
स] विग्रह
द] विच्छेद

11] अव्ययीभाव समास का एक उदाहरण यथाशक्ति का सही विग्रह क्या होगा ?
अ] जैसी-शक्ति
ब] जितनी शक्ति
स] शक्ति के अनुसार✔️
द] यथा जो शक्ति

12] जिस समास के दोनों पद अप्रधान होते हैं, वहाँ पर कौन-सा समास होता है? 
अ] द्वन्द्व
ब] द्विगु
स] तत्पुरुष
द] बहुव्रीहि✔️


13]  साग-पात में कौन-सा समास है ?
अ] अव्ययीभाव
ब] द्विगु
स] कर्मधारय
द] द्वन्द्व✔️

14] पाप-पुण्य में कौन-सा समास है ? 
अ] कर्मधारय
ब] द्वन्द्व✔️
स] तत्पुरुषानता
द] बहुव्रीहि

15] लम्बोदर में कौन-‘सा समास है ?
अ] द्वन्द्व
ब] द्विगु
स] तत्पुरुष
द] बहुव्रीहि✔️

16] देशप्रेम में कौन-सा समास है ?
अ] अव्ययीभाव
ब] तत्पुरुष✔️
स] द्विगु
द] बहुव्रीहि 

17] गोशाला में कौन-सा समास है ?
अ] तत्पुरुष✔️
ब] द्वन्द्व
स] कर्मधारय
द] द्विगु

18] नवग्रह में कौन-सा समास है ? 
अ] द्विगु✔️
ब] तत्पुरुष
स] द्वन्द्व
द] कर्मधारय

19] विद्यार्थी में कौन-सा समास है ?
अ] तत्पुरुष✔️
ब] कर्मधारय
स] बहुव्रीहि
द] द्विगु

20] द्विगु समास का उदाहरण कौन सा है ? 
अ] अन्वय
ब] दिन-रात
स] चतुरानन
द] त्रिभुवन ✔️

21]  कन्यादान में कौन-सा समास है ? 
अ] बहुव्रीहि
ब] तत्पुरुष✔️
स] द्विगु
द] कर्मधारय

22]  जितेन्द्रिय में कौन-सा समास है ? 
अ] द्वन्द्व
ब] बहुव्रीहि✔️
स] तत्पुरुष
द] कर्मधारय


इसने मैंने आपको समास के बारे में बताया है जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण है। और यदि आपको यह लेख अच्छा लगे तो अपने दोस्तों को शेयर करें और हमे कमेंट करके अवश्य बताये। जिसे हमारा उत्साह बढ़ेगा और आपके लिए अच्छी अच्छी पोस्ट लिख सके।  

Comments

Popular posts from this blog

शब्द गुण / काव्य गुण किसे कहते है? प्रकार

शब्द गुण / काव्य गुण किसे कहते है? प्रकार   Shavd gun kise kahate hain हेलो दोस्तो आज में आपको  काव्य गुण या गुण की परिभाषा  बताने वाला हूं। यह कई बार  कॉम्पिटिशन एग्जाम  में भी पूछा जाता है। और आपको यह पता नहीं होता इसलिए हम आपको  शब्द गुण की परिभाषा  और  इनके प्रकार या भेद को भी परिभाषित  करके बताने वाला हूं।। शब्द गुण / काव्य गुण किसे कहते है? प्रकार शब्द गुण किसे कहते है? काव्य में आंतरिक सौन्दर्य तथा रस के प्रभाव एवं उत्कर्ष के लिए स्थायी रूप से विद्यमान मानवोचित भाव और धर्म अथवा तत्व को  काव्य गुण ( शब्द गुण )  कहते हैं ।  यह काव्य में उसी प्रकार विद्यमान होता है , जैसे फूल में सुगन्धि। साधारण भाषा में – भाषा में शब्दों की स्पष्टता, मधुरता के कारण भाषा या काव्य में रुचि बने उसे ही शब्द गुण कहते हैं। मुख्य शब्द गुण काव्य गुण या शब्द गुण के प्रकार 1] माधुर्य गुण 2] ओज गुण 3] प्रसाद गुण इन गुणों की परिभाषा 1] माधुर्य गुण किसे कहते हैं? किसी काव्य को पढने या सुनने से ह्रदय में मधुरता का संचार होता है , वहाँ  माधुर्य गुण...

1 से 100 तक गिनती हिंदी व इंग्लिश में | गिनती इन हिंदी व इंग्लिश | हिंदी गिनती | हिंदी इंग्लिश गिनती | गिनती इन इंग्लिश | 1 से 10 तक गिनती हिंदी में | काउंटिंग इन इंग्लिश।

गिनती इन हिंदी व इंग्लिश | हिंदी ginti | हिंदी इंग्लिश गिनती |1 से 100 तक गिनती हिंदी व इंग्लिश में | गिनती इन इंग्लिश | 1 से 10 तक गिनती हिंदी में | काउंटिंग इन इंग्लिश।/   काउंटिंग इन इंग्लिश। Wikipedia पोस्ट रैंक।। [one two three in hindi |  Counting in Hindi and English] हेलो दोस्तो आज मेने आपके लिए गिनती हिंदी व अंग्रेजी में बता रहा हु। मेने आपके लिए दोनों भाषाओं हिंदी व इंग्लिश में गिनती बताया हु। और ये आपको अच्छे से समझ मे भी आएगा और आपको यह याद भी होगा। गिनती इन हिंदी व इंग्लिश गिनती हिंदी व इंग्लिस में गिनती               इंग्लिश                    हिंदी {Count}        {english}            {Hindi} 0                   zero                      शून्य 1                ...

तुलसी का पर्यायवाची शब्द | Tulsi Ka Paryayvachi Shabd

तुलसी का पर्यायवाची शब्द | Tulsi Ka Paryayvachi Shabd दोस्त आपका स्वागत है हमारे इस पोस्ट में, आज की पोस्ट में हम बताएंगे - तुलसी में का पर्यायवाची शब्द क्या है, क्योंकि कई बार यह प्रश्न compition एग्जाम में पूछा गया है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो तो आपको इस प्रश्न को जानना चाहिए। तुलसी का पर्यायवाची शब्द | Tulsi Ka Paryayvachi Shabd और आपको में बता दू की पर्यायवाची शब्द पूछे या समानार्थी शब्द पूछे दोनो एक ही होते है। कई बार प्रश्न ऐसे आते है जैसे :- तुलसी का समानार्थी शब्द क्या है? यह प्रश्न कई बार पूछा जा चुका हैं। तुलसी के पर्यायवाची शब्द :- तुलसी  कृष्ण जीवनी वृंदा वृंदावनी पुष्पसारा नन्दिनी विश्वपूजिता विश्वपावनी Synonyms of Tulsi:- basil krishna biography Vrinda Vrindavani Pushpasara Nandini universality universal यह भी पढ़े             •  आकाश का पर्यायवाची शब्द             •  सूर्य का पर्यायवाची शब्द              •  पानी का पर्यायवा...